राजगढ़: अलवर में धूल भरी आंधी और बारिश से मिली गर्मी से राहत, तापमान गिरा
Rajgarh, Alwar | May 13, 2026 अलवर। बुधवार को मौसम ने अचानक करवट बदली। दोपहर बाद तेज धूल भरी आंधी चली और आसमान में घनघोर घटाएं छा गईं। बादलों की तेज गड़गड़ाहट व चमकदार बिजली के साथ शहर में अंधेरा छा गया और बारिश शुरू हो गई। ग्रामीण क्षेत्रों में भी भारी बारिश हुई। दिन में 43 डिग्री सेल्सियस के पार चल रहे तापमान में अब गिरावट दर्ज की गई।