सोमवार को शाम सात बजे मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष और सिंधिया घराने के युवराज महाआर्यमन सिंधिया आगामी 31 अक्टूबर को मुंगावली दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे, शहर में रोड शो करेंगे और नागरिकों से भेंट कर उनका अभिवादन स्वीकार करेंगे।मुंगावली में उनके आगमन को लेकर युवाओं में उत्साह का माहौल है।