होशंगाबाद नगर: सेठानी घाट पर सोमवती अमावस्या पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, पुलिस एवं होमगार्ड जवान तैनात
नर्मदापुरम के सेठानी घाट पर को ज्येष्ठ अधिकमास (पुरुषोत्तम मास) की सोमवती अमावस्या पर मां नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाई । पंचांग के अनुसार आज अमावस्या, सूर्य संक्रांति और अधिकमास का एक दुर्लभ महासंयोग बना है। इस विशेष पुण्य लाभ को कमाने के लिए सुबह 5 बजे से ही लाखों श्रद्धालुओं ने नर्मदा नदी में पवित्र डुबकी लगानी शुरू कर दी स्नान करने के सिलसिला जारी है।