धमतरी: केरेगांव के जंगल में मिली एक व्यक्ति की लाश, हत्या की आशंका जताई जा रही है
केरेगांव थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि केरेगांव के जंगल में एक व्यक्ति की लाश मिलने की सूचना आज शुक्रवार को मिली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची। बताया कि शव की पहचान ग्राम ब्राम्हण बाहरा निवासी नरेश यादव के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि मृतक के सर पर चोट के गंभीर निशान मिले हैं। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का खुलासा होगा।