जगदलपुर: यातायात पुलिस ने उद्यानिकी महाविद्यालय में चलाया जागरूकता अभियान
यातायात जागरुकता अभियान के तहत गुरुवार को शाम 5 बजे उद्यानिकी महाविद्यालय धरमपुरा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान यातायात डीएसपी संतोष जैन सहित यातायात विभाग के अधिकारियों द्वारा लगभग 500 से अधिक की संख्या में एनसीसी कैडेट्स को हार्टिकल्चर कॉलेज में यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गयी।