जशपुर: जशपुर में बन रही 11 करोड़ की हाइटेक नालंदा लाइब्रेरी, छात्रों को मिलेगी 24 घंटे आधुनिक अध्ययन सुविधाएं
जशपुर जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने जशपुर मुख्यालय में निर्माणाधीन नालंदा परिसर का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण एजेंसी को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश देते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की चेतावनी दी। जशपुर जनसंपर्क अधिकारी से बुधवार की शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार