चंदेरी: ग्राम नानोन निवासी 21 वर्षीय युवती घर से लापता, पुलिस कर रही है तलाश
पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार फरियादी उम्र 43 वर्ष निवासी ग्राम नानोन ने बताया कि 25 अप्रैल की सुबह करीबन 7:00 बजे से मेरी 27 वर्षीय बेटी घर से लापता हो गई। वह हमें बिना बताए कहीं चली गई जिसको बहुत तलाश किया मगर कहीं नहीं मिली। चंदेरी पुलिस ने फरियादी के कहे अनुसार गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और गुमशुदा युवती की तलाश शुरू कर दी है।