अमानगंज: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर अमानगंज में कांग्रेस का उपवास-प्रदर्शन, लोकतंत्र की हत्या का लगाया आरोप
Amanganj, Panna | Jun 10, 2026 अमानगंज। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में बुधवार को अमानगंज के गांधी चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपवास रखकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर घटना की निंदा की और इसे लोकतंत्र की हत्या बताया।