मोतिहारी: महर्षि वेदव्यास जयंती एवं सम्मान समारोह की तैयारी को लेकर शहर के एक निजी होटल में भाजपा की बैठक संपन्न हुई
महर्षि वेदव्यास जयंती एवं बिहार राज्य मछुआरा आयोग के अध्यक्ष ललन कुमार सहनी के सम्मान समारोह कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मोतिहारी के एक निजी होटल में पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद राधा मोहन सिंह के नेतृत्व में बैठक किया गया। जिसमें 22 जून को महात्मा गांधी प्रेक्षागृह राजा बाजार में कार्यक्रम का निर्णय लिया गया। तैयारी पर चर्चा की गई।