मोतिहारी: जिले के विभिन्न थानों में भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निपटारे के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया
पूर्वी चंपारण जिले के विभिन्न थानों में भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निपटारा के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिले के गोविंदगंज,अरेराज सहित अन्य थानो मे जनता दरबार का आयोजन कर भूमि विवाद से संबंधित दर्जनो मामलों पर सुनवाई की गई। सुनवाई के उपरांत निपटारे की दिशा में पहल किया गया। जनता दरबार का आयोजन वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर किया गया।