मोतिहारी: समाहरणालय स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित हुई
मोतिहारी समाहरणालय स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सांसद राधामोहन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। श्री सिंह ने कहा की विकास के कार्यों को काफी गति मिली है। उन्होंने बताया की लोकसभा क्षेत्र में 415 किलोमीटर नए पथों के निर्माण का टेंडर हो चुका है जिस पर 315 करोड़ की राशि खर्च होनी है।