बागपत: डौलचा गांव में बिजलीघर के सामने लाइन का फाल्ट ठीक करते समय लाइनमैन को करंट लगने से हुई मौत
ग्राम हबीबपुर नंगला के 42 वर्षीय मुकेश निवासी डौलचा बिजलीघर पर लाइनमैन के रूप में तैनात था। मंगलवार सुबह करीब साढे 10 बजे वह शटडाउन लेकर डौलचा बिजलीघर के सामने लाइन का फाल्ट ठीक कर रहे थे। उसी अचानक बिजली चालू कर दी गई। वहीं करंट लगने से मुकेश बुरी तरह झुलसकर अचेत हो गया। ग्रामीण उनको लेकर निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों उसे मृत घोषित कर दिया।