हज़ारीबाग: नगवां टोल प्लाजा के पास दर्दनाक हादसा: टर्बो वाहन की टक्कर से फल विक्रेता विजय राम की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
हजारीबाग के कोर्रा थाना क्षेत्र से दुखद खबर सामने आई है। नगवां टोल प्लाजा के पास देर रात हुए सड़क हादसे में 62 वर्षीय फल विक्रेता विजय राम की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार टर्बो वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।