रघुराजनगर नगरी: सेमरिया चौराहे के मंदिर में चोरी के मामले में पुलिस ने टिकुरिया टोला से मां-बेटे को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश
सेमरिया चौक मंदिर में एक हफ्ते पहले अज्ञात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर नकदी सोने चांदी के जेवर चुराकर भाग गए थे । पुलिस सुराग लगते ही पुलिस ने टिकुरिया टोला से रोशन केसरवानी और उसकी मां मीना केसरवानी को गिरफ्तार कर लिया । उनके कब्जे से चोरी के जेवर बेचकर खरीदी गई बाइक और 7500 बरामद कर लिए हैं । मंगलवार शाम 5 बजे आरोपियों को पेश करने कोर्ट रवाना हो गई है ।