कोंडागांव: कोटपाड़ खुड़ान तालाब में निर्मल घाट के निर्माण का भूमिपूजन
फरसगांव ब्लाक के ग्राम पंचायत कोटपाड़ के खुड़ान तालाब में शनिवार को निर्मल घाट निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। लगभग 5 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस निर्मल घाट से ग्रामीणों को स्नान, धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। ग्रामीणों ने निर्मल घाट निर्माण को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया है ।