बंशीधरनगर (नगर उंटारी): श्री बंशीधर नगर में नए सत्र की तैयारी तेज़, नामांकन और गुणवत्ता शिक्षा पर ज़ोर
श्री बंशीधर नगर प्रखंड के संसाधन केंद्र अधौरा में शनिवार को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विजय पांडेय की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीपीओ, बीआरपी, सीआरपी सहित अन्य कर्मी शामिल हुए। बैठक में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 को लेकर विशेष निर्देश दिए गए। बीईईओ ने कहा कि कोई भी बच्चा अनामांकित न रहे और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जाए। साथ