सेपउ: बदमाशों ने एक व्यक्ति से की मारपीट, नगदी और मोबाइल लूटे
Sepau, Dholpur | May 2, 2026 कौलारी थाना क्षेत्र के अंडौआ का पुरा गांव के पास शनिवार सुबह एक राहगीर के साथ मारपीट कर लूट की वारदात सामने आई है। पीड़ित ने कौलारी थाने में लिखित रिपोर्ट देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार पीड़ित सुल्तान सिंह पुत्र रामेश्वर बघेल निवासी कौलारी जो कि कोटा में हलवाई का काम करता है। शनिवार सुबह करीब 5 बजे सैंपऊ से अपने गांव नहर के रास्ते से पैदल लौट