नगरी: जलती आग में गिर गई महिला, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई
Nagri, Dhamtari | Apr 14, 2026 धमतरी जिला अस्पताल पुलिस चौकी से जानकारी के अनुसार खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम ठोठाझरिया निवासी अहिल्याबाई मरकाम करीब 15 दिन पहले घर के सामने जल रही अलाव में गिर गई थी। जिसे इलाज के लिए नगरी शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से रेफर होने पर उसे धमतरी जिला अस्पताल लाया गया। यहां 13 अप्रैल की शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।