गोटेगांव: बगासपुर के जंगल में पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
गोटेगांव थाना अंतर्गत बगासपुर के जंगलों में आज सोमवार उस समय हड़कंप मच गया, जब एक अज्ञात युवक का शव सागौन के पेड़ पर लटका हुआ पाया गया। जंगल की ओर गए स्थानीय ग्रामीणों ने जब पेड़ से लटकती लाश देखी, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।घटना की जानकारी मिलते ही गोटेगांव थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को फंदे से नीचे उतारा और