जमालपुर विधानसभा अतंर्गत धरहरा प्रखंड के धरहरा बाजार में निर्दलीय उम्मीदवार सह पूर्व ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार ने शुक्रवार के संध्या लगभग 4 बजे चुनाव प्रचार कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने डाक बंगला चौक धरहरा पर ढोल नगाड़े के साथ फूल माला पहनाकर पूर्व मंत्री शैलेश कुमार का स्वागत किया।