टिहरी: नागरिक मंच ने बौराड़ी में नई टिहरी शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर की बैठक, टिहरी विधायक और सांसद के प्रति जताई नाराज़गी
नागरिक मंच जिलाध्यक्ष सुंदरलाल उनियाल के अध्यक्षता में नागरिक मंच ने बौराडी में स्थित सामुदायिक मिलन केंद्र में नई टिहरी शहर के विभिन्न समस्याओं को लेकर बैठक की।लंबे समय से चली आ रही मांगे सीएम घोषणा घुत्तु पेयजल योजना को बनाने विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की।साथ ही विधायक किशोर उपाध्याय एवं सांसद के द्वारा समस्याओं की ओर ध्यान न देने पर नाराजगी व्यक्त की।