हुसैनाबाद: उत्तर कोयल मुख्य नहर के पुल में दरार का दावा, ग्रामीणों ने उठाए निर्माण गुणवत्ता पर सवाल
हुसैनाबाद, उत्तर कोयल सिंचाई परियोजना के तहत दरुआ बेनी पंचायत के दरुआ गांव के समीप मुख्य नहर (आरडी-84.846) पर निर्माणाधीन पुल सह सुपर पैसेज की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का दावा है कि निर्माण पूरा होने के कुछ ही दिनों बाद पुल में दरार दिखाई दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर केंद्रीय व राज्य सरकार के मंत्रियों तथा जनप्रतिनिधि