गोगरी: गोगरी प्रखंड के दिव्यांगजनों को मिलेगी मुफ्त कंप्यूटर शिक्षा, समिति और संस्थान की पहल
दिव्यांग जनों को कंप्यूटर की निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गोगरी में दिव्यांग जन कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष पवन कुमार पासवान ने गुरुवार को दिन के 11 बजे सफलता एक्सेस कंप्यूटर सेंटर के प्राचार्य राकेश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दिव्यांगजनों एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था करने का आग्रह किया।