संपतचक: मद्द निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई: फतेहपुर रविदास टोला से अंग्रेजी शराब, ऑटो, कार सहित चार धंधेबाज गिरफ्तार
मद्द निषेध विभाग ने शनिवार की शाम फतेहपुर रविदास टोला पटना गया राजकीय राजपथ एक स्थित एक गोदाम में छापेमारी कर अवैध शराब के धंधे में लिप्त कुल चार धंधेबाजों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की गई है। साथ ही शराब की ढुलाई में इस्तेमाल की जा रही ऑटो और कार भी जब्त की गई।शराब की मात्रा एवं कीमतों का पता की जा रही है।