फरीदाबाद: सेक्टर-12 साइबर थाना सेंट्रल ने साइबर ठगी करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार
सेक्टर-81 के रहने वाले एक व्यक्ति के द्वारा साइबर थाना सेन्ट्रल में 1 करोड़ 9 लाख 87 हजार 987 रुपए की शेयर मार्किट में मुनाफा कमाने के नाम पर ठगी की शिकायत प्राप्त हुई। शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह फेसबुक चला रहा था जो एक फेसबुक पर उसके पास एक लिंक आया जिसको क्लिक करने पर उसका नम्बर एक ग्रुप से जोड़ा गया। जो शेयर मार्किट के नाम से था।