फरीदाबाद: फरीदाबाद में बड़खल झील के आसपास लगेंगे चेतावनी बोर्ड, डीसीपी एनआईटी कुलदीप सिंह ने बडखल झील का किया मौका मुआयना
गहरे पानी में डूबकर किसी की जान ना जाए इसके लिए बडखल झील के आसपास चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे।इसको लेकर डीसीपी एनआईटी कुलदीप सिंह ने बडखल झील का मौका मुआयना किया। उन्होंने इसको लेकर टूरिज्म व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया। उन्होंने बडखल गांव के मौजिज लोगों के साथ विचार विमर्श कर सुझाव मांगे।लोगों से अपील की गई कि वह झील के पानी में ना नहाए