सिसई: झामुमो यूवा मोर्चा सिसई प्रखंड अध्यक्ष ने छात्रों के साथ सिसई विधायक और विशनपुर विधायक सह मंत्री से मुलाकात की
Sisai, Gumla | Dec 8, 2024 झामुमो युवा मोर्चा के सिसई प्रखंड अध्यक्ष राजबली उरांव ने आदिवासी कॉलेज छात्रावास सिसई के छात्र सत्यनारायण उरांव रामेश्वर उरांव एवं अन्य छात्रों के साथ सिसई के नवनिर्वाचित विधायक जीगा मुंडा से मिलने पहुंचे। उन्हें जीत की शुभकामनाएं दी।साथ ही साथ विशनपुर विधायक सह झारखंड राज्य के मंत्री चमरा लिंडा से भी मुलाकात कर जीत और मंत्री बनने की बधाई दी।