सिसई: सिसई के रेफरल अस्पताल में 100 दिवसीय टीबी जागरूकता अभियान शुरू, टीबी मुक्त पंचायत का लक्ष्य
Sisai, Gumla | Dec 7, 2024 सिसई प्रखंड मुख्यालय स्थित रेफरल अस्पताल सिसई में शनिवार को 100 दिवसीय टीबी जागरूकता अभियान का भव्य शुभारंभ हुआ।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ललिता कुमारी मिंज ने फीता काटकर इस अभियान की शुरुआत की।अभियान का मुख्य उद्देश्य सिसई प्रखंड को टीबी मुक्त पंचायत बनाना है।इसके तहत घर-घर सर्वे किया जाएगा।मरीजों को निशुल्क दवा के साथ आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।