सिसई: सड़क दुर्घटना में पत्नी की मौत के बाद पति ने सिसई थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई
Sisai, Gumla | Dec 6, 2024 मुन्ना लोहरा अपनी पत्नी चरियो देवी के साथ पिछले दिनों बाजार से वापस पैदल लौट रहे थे। उसी समय सैंदा बांध टोली के पास पहुंचे तो एक मोटरसाइकिल तेजी से आते हुए पीछे से उसकी पत्नी चरियो देवी को धक्का मार दी।जिससे वह सड़क पर गिर गई और उसे गंभीर चोट लगी।वह बेहोश हो गई। इसी बीच कुछ ग्रामीण की मदद से वह अपनी पत्नी को रेफरल अस्पताल सिसई ले गए,जहां मृत घोषित किया गया।