बलौदा: कोसमंदा गांव में नशा खोरी से परेशान ग्रामीणों के लिए नशा मुक्त कार्यक्रम का आयोजन, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए SP
जांजगीर चांपा के बलौदा विकास खंड के कोसमंदा गांव में नशा खोरी से ग्रामीण परेशान है. यहां अवैध शराब, गांजा, नशीली सिरप, टेबलेट सहित अन्य नशीली पदार्थ की अवैध बिक्री हो रही है. सरपंच संजय रत्नाकर के नेतृत्व में गांव को नशा मुक्त करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया है. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जांजगीर चांपा SP विजय पांडेय शामिल हुए.