जमालपुर: जनसंघ के संस्थापक सदस्य डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती इंदरुख पश्चिमी पंचायत में मनाई गई
दरअसल मामला है कि जमालपुर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मनीष गोस्वामी के अध्यक्षता में इंदरुख पश्चिमी पंचायत में हलिमपुर में जनसंघ के संस्थापक सदस्य डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई। उन्होंने कहा कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जम्मू कश्मीर को भारत का पूर्ण और अभिन्न अंग बनाना चाहते थे। संसद में अपने भाषण में उन्होंने धारा 370 को समाप्त करने की बात की थी