डूंगला: हुरा बा गौशाला पहुंचे स्वामी हितेश्वरानंद, निराश्रित गायों को लेकर जताई चिंता
विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संरक्षक स्वामी हितेश्वरानंद सरस्वती ने शुक्रवार को हुरा बा गौशाला का अवलोकन कर गौसेवा व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि यहां की उत्तम गौसेवा की जानकारी मिलने के बाद लंबे समय से आने की इच्छा थी। स्वामी ने हुरा बा के जीवन को धन्य बताया है।