महसी: हरदी थाने की पुलिस ने वीर शाहपुर नहर पुलिया से फरसे से हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा
थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने बताया कि विनीत पुत्र देवव्रत निवासी वीर शाहपुर को उप निरीक्षक गोविंद यादव, कांस्टेबल अलाउद्दीन, धर्मेंद्र सिंह, महिला कांस्टेबल सोनाक्षी श्रीवास्तव ने शनिवार शाम गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार दोपहर गांव निवासी मूलचंद से नाजायज तरीके से आरोपी पैसा मांग रहा था। मना करने पर फरसे से जानलेवा हमला कर दिया।