जमालपुर: सीडब्ल्यूएम ने रक्तदान कर बढ़ाया हौसला, रेल अधिकारियों-कर्मचारियों ने 42 यूनिट रक्त जुटाया
जिला एवं रेल प्रशासन की संयुक्त पहल पर बुधवार को ऑफिसर क्लब, ईस्ट कॉलोनी परिसर में एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जहां मुख्य कारखाना प्रबंधक (सीडब्ल्यूएम) विनय प्रसाद वर्णवाल ने स्वयं रक्तदान कर अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रेरित किया। उनके इस कदम से शिविर में मौजूद रेलकर्मियों में खासा उत्साह देखने को मिला। शिविर का नेतृत्व मुख्य अस्पताल के एसी