पिपरा: जोलहनियां की सड़क जलमग्न, स्कूल जाने वाले बच्चे परेशान; शिकायत के बावजूद प्रशासन मौन
Pipra, Supaul | Jul 28, 2026 पिपरा प्रखंड क्षेत्र में हुई हल्की बारिश ने ही जोलहनियां गांव की मुख्य ग्रामीण सड़क की बदहाल स्थिति उजागर कर दी। बारिश के बाद सड़क पर जलजमाव हो गया, जिससे पूरी सड़क तालाब जैसी दिखाई देने लगी। इसका सबसे अधिक असर मध्य विद्यालय जोलहनियां एवं प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मण टोला जाने वाले बच्चों पर पड़ रहा है। छात्र-छात्राओं को पानी से भरी सड़क और गहरे गड्ढों से होकर