हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर ट्रैफिक पुलिस ने हेलमेट पहनने वालों को माला पहनाकर किया सम्मान, 15 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान
यातायात थानाधिकारी अनिल चिन्दा के नेतृत्व में शहर के प्रमुख चौराहों एवं रेड लाइट प्वाइंट पर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात पुलिस के जवानों ने हेलमेट पहनकर वाहन चला रहे चालकों का माला पहनाकर अभिनंदन किया तथा उन्हें यातायात नियमों की पालना करने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं, बिना हेलमेट वाहन चला रहे लोगों को रोककर उन्हें हेलमेट की उपयोगिता समझाई गई औ