पन्ना: बुंदेलखंड को संविधान की धरती बनाएंगे, अर्ची-पर्ची वालों का पाखंड नहीं चलेगा: दामोदर यादव
Panna, Panna | Apr 25, 2026 बुंदेलखंड की सियासत में आज उस वक्त भूचाल आ गया, जब ASP नेता दामोदर यादव ने 'अर्जी-पर्ची' वाली राजनीति पर कड़ा प्रहार किया। पन्ना में हुंकार भरते हुए यादव ने कहा कि अब यह क्षेत्र अंधविश्वास से नहीं, संविधान से चलेगा। उन्होंने आगामी चुनाव में कांग्रेस को रेस से बाहर बताते हुए 90% सीटों पर भाजपा से सीधी टक्कर का दावा किया।