कुटुंबा: देवरिया रामपुर में कलश यात्रा के साथ शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ
कुटुंबा प्रखंड के दधपा पंचायत अंतर्गत देवरिया रामपुर गांव स्थित नवनिर्मित श्री शिव मंदिर में शनिवार को शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ का भव्य शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में डूब गया।