चायल: चायल विधायक पूजा पाल बनीं BJP की प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा की नई प्रदेश टीम की घोषणा
कौशांबी में आगामी विधानसभा चुनाव २०२7 की तैयारियों को गति देते हुए भाजपा ने अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। गुरुवार को जारी सूची में कौशांबी की चायल विधानसभा सीट से विधायक एवं भाजपा नेता पूजा पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि यह जानकारी शुक्रवार की देर शाम 6:00 बजे प्राप्त हुई!