महाराजगंज: परतावल में सांसद खेल स्पर्धा के उपविजेता टीम को विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
मंगलवार सुबह को सांसद खेल स्पर्धा के पनियरा विधानसभा क्षेत्र के प्रतिभागियों में विजेता एवं उपविजेता टीम को हरी झंडी दिखाकर महराजगंज नगर के धनेवा स्टेडियम में पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने सम्मान समारोह में भेजा। वही खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर प्रतिभागियों में विजेता एवं उपविजेता टीम को सम्मान समारोह में जाने के लिए बधाई दी।