पिंड्रा: वाराणसी एयरपोर्ट से सिंगापुर, बाली और मालदीप के लिए सीधी उड़ान की तैयारी
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर अगले साल कई नई अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट की शुरुआत की जाएगी। इसके लिए एविएशन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। वाराणसी को सिंगापुर मालदीप और बाली के साथ विभिन्न खाड़ी देशों से जोड़ा जाएगा। एयरपोर्ट के विस्तार कार्य के साथ ही अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट की सीधी उड़ानों की सुविधा कारोबार बढ़ाएगी।