सूरजपुर: कोतवाली थाना क्षेत्र के नयनपुर डैम में दोस्तों के साथ नहाने गए छात्र का डूबने से हुई मौत।
परीक्षा देने के बाद दोस्तों के साथ डेम में नहाने गये एक छात्र की डूबने से मौत हो गई है। छात्र की मौत पर परिजन का रो रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार सूरजपुर केतका रोड निवासी व्यवसाई विजय साहू का 16 वर्षीय पुत्र ओम साहू स्वामी आत्मानंद विद्यालय सूरजपुर में कक्षा 11 वीं का छात्र था।जो आज बुधवार को परीक्षा देने उपरांत अपने साथियों के साथ पचिरा नयनपुर स्थित डेम में स्नान करने गया था। यहां पर छात्र के एक साथी को डूबता देखकर उसके साथी उसे बचाने में मशक्कत करने लगे। इसी बीच छात्र ओम साहू भी अचानक डेम में स्नान के दौरान डूब गया। छात्र के डूबने पर साथियों द्वारा तत्काल मामले की सूचना परिजन को दी। सूचना पर सूरजपुर पुलिस ने डीडीआरएफ टीम प्रभारी बीरबल गुप्ता के नेतृत्व में मौके पर पहुंचकर शव को करीब आधे घंटे में ही तलाश करके डेम से निकाल लिया। छात्र के शव को निकालने पश्चात