बरेली: बरेली में दबंगों का कहर, विधवा महिला पर जानलेवा हमला, परिवार को घर छोड़ने पर किया मजबूर
बरेली के नवाबगंज क्षेत्र से दबंगई और हिंसा का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक विधवा महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पड़ोसी मुन्ना लाल और उसका परिवार लगातार उस पर और उसके परिजनों पर जानलेवा हमले कर रहा है। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी पक्ष अब तक करीब 15 बार हमला कर चुका है, लेकिन हर बार पुलिस ने मामले को हल्के में लिया। सबसे गंभीर घटना 7 जनवरी 2026 को हुई, जब महि