कौंच: कोंच समेत ग्रामीण इलाकों में दूसरे दिन बारिश और ओलावृष्टि, 30 मिनट तक गिरे ओले, गेहूं-चना की फसल हुई बर्बाद
Konch, Jalaun | Apr 5, 2026 कोंच में मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ा हुआ है, रविवार दोपहर 3 बजे तेज बारिश के साथ करीब 30 मिनट तक ओलावृष्टि हुई, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया, कोंच नगर और आसपास के क्षेत्रों में भारी मात्रा में ओले गिरने से सड़कें और खेत सफेद चादर जैसे नजर आने लगे, जैसे कोंच कश्मीर बन गया हो, लोगों के घरों और छतों पर ओलों का भंडार लग गया और शहर की गलियां जलमग्न हो गई।