पवई: पुरैना एवं पगरा में सड़कों पर उतरे यमराज, नुक्कड़ नाटक से दिया सड़क सुरक्षा का सशक्त संदेश
Pawai, Panna | Jul 5, 2026 पन्ना। सामाजिक सरोकारों में अग्रणी द्वारा अपनी सीएसआर पहल के अंतर्गत क्षेत्र के 30 गांवों में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुरैना एवं पगरा गांवों में नुक्कड़ नाटक का प्रभावशाली आयोजन किया गया।