हनुमानगढ़: यातायात पुलिस ने चलाया यातायात जागरूकता अभियान, हेलमेट पहनने वालों का माल्यार्पण कर किया सम्मान
जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को जंक्शन की मुख्य सब्जी मंडी के पास यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान यातायात थाना प्रभारी अनिल चिंदा के निर्देशन में आयोजित किया गया। अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने दोपहिया एवं अन्य वाहन चालकों को यातायात नियमों की पालना करने के लिए प्रेरित किया।