मुरादाबाद: सदर कोतवाली क्षेत्र में लगने वाले मंगल बाजार पर नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, रोका अतिक्रमण
मंगलवार को नगर निगम और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने टाउन हॉल क्षेत्र में अवैध रूप से लगने वाले मंगल बाजार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। सुबह करीब दस बजे से ही नगर निगम की टीम क्षेत्र में तैनात रही और बाजार को सड़कों पर लगने नहीं दिया।टाउन हॉल के आसपास हर मंगलवार को यह बाजार सड़क पर अतिक्रमण करके लगाया जाता है, जिससे पूरे दिन यातायात बाधित रहता है।