तिलहर: पक्का कटरा मोहल्ले में गैस सिलेंडर में आग लगने से एक व्यक्ति झुलस गया
दरअसल तिलहर नगर के पक्का कटरा मोहल्ले में गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। यहां के रहने वाले उमाशंकर ने आज जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिन गुरुवार को उनके घर में रखा गया सिलेंडर अचानक गैस की महक आ रही थी। इसी दौरान उन्होंने माचिस की तीली लगाकर चेक करने की कोशिश की। तभी अचानक उसमें आग लग गई। आग लगने से वह उसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए।