रामनगर: रामनगर तहसील में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, महामंत्री और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न, शिवप्रकाश अवस्थी बने अध्यक्ष
रामनगर तहसील में एल्डर कमेटी के अध्यक्ष राकेश कांत मिश्रा के नेतृत्व में गौरी शंकर तिवारी मानिक चंद्र यादव रामकुमार सोनी और सुनील कुमार सिंह की निगरानी में बार एसोसिएशन का चुनाव हुआ। जिसमें अध्यक्ष महामंत्री और उपाध्यक्ष पद के लिए शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर शिव प्रकाश अवस्थी महामंत्री पद पर कमलापति तिवारी विजई हुए।