राज्य सरकार ने बूंदी जिले के ग्रामीण परिवेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए ग्राम पंचायतों का पुनर्गठन कर दिया है। सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के बाद जिले में अब 59 नई ग्राम पंचायतें अस्तित्व में आ गई हैं। पुनगर्ठन के बाद जिले में ग्राम पंचायतों की कुल संख्या बढ़कर 241 हो गई है। इस फैसले से ग्रामीणों को अब अपने छोटे-मोटे काम के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।